Wednesday 27 August 2014

गजमुख प्रयोग 



मित्रो गणेश चतुर्थी निकट ही है,आप सभी के घर में विघ्नहर्ता पधारेंगे,और सभी को उनकी सेवा का अवसर प्राप्त होगा।परन्तु मोदक के स्वाद के साथ ही आपको साधना का अमृत पान भी करना चाहिए।क्युकी ऐसा सुअवसर वर्ष में एक बार ही आता है.अतः इस समय को  हाथ से ना जाने दे.गजमुख प्रयोग उन साधको को करना चाहिए।जो हर छोटी छोटी बातो से चिंतित हो जाते है.वास्तव में यह प्रयोग समस्त चिंताओं से मुक्त कर देने वाला प्रयोग है.साथ ही अथक परिश्रम के बाद भी यदि आप प्रगति प्राप्त नहीं कर पाते है,तो यह प्रयोग आपको आपके परिश्रम का पूर्ण लाभ दिलवाएगा।जिन्हे मान सम्मान की प्राप्ति न होती हो तथा जिनके द्वारा किये गये कार्य का कोई  मूल्य ना समझता हो तो,यह साधना आपके लिए ही है.अतः उपरोक्त सभी लाभो को प्राप्त करने के लिए गजमुख साधना अवश्य करे.साधना गणेश चतुर्थी से आरम्भ करे.समय का कोई बंधन नहीं है.और यह साधना आपको गणेश विसर्जन के दिन तक करना है.समय का कोई बंधन  नहीं है,बस नित्य एक ही समय अवश्य रखे,उसमे परिवर्तन ना करे.घर में जहा भी आप गणपति की स्थापना करेंगे वही पर आपको यह साधना करनी है.संभव होतो आसन वस्त्र पीले रखे अन्यथा कोई भी वस्त्र आसन प्रयोग में लिए जा सकते है.श्री गणपति का सामान्य पूजन करे,यथाशक्ति नैवैद्य अर्पित करे.शुद्ध घृत का दीपक प्रज्वलित करे,तथा एक नारियल पर हल्दी का लेप लगा दे,हल्दी को घृत में घोलना है.लेप लगा देने के बाद,एक ही प्रकार के ५ सिक्के और यह नारियल पीले वस्त्र में बांधकर गणपति के पास ही रख दे.अब नित्य रुद्राक्ष,स्फटिक अथवा मूंगा माला से निम्न मंत्र की ११ माला जाप करे.

ॐ  गं श्रीं  ग्लौं श्रीं गजमुख गणपतये नमः 

Om Gam Shreem Gloum Shreem Gajmukh Ganpataye Namah 

मंत्र जाप के पश्चात नित्य अग्नि में घृत एवं २१ मखानों के द्वारा,२१ आहुति प्रदान करे.यह इस साधना का आवश्यक अंग है.अंतिम दिन गणपति को विधि पूर्वक विदा कर दीजिये जिस प्रकार भी आपके परिवार में किया जाता है.नारियल और वस्त्र सिक्को सहित किसी मंदिर में रख दे अथवा विसर्जन के समय कोई निर्धन मिल जाये तो उसे दे सकते है.प्रयोग अत्यंत सरल है,परन्तु इसका प्रभाव अचूक है.अतः प्रत्येक साधक को इसे करना ही चाहिए।

लम्बोदर  आपको  तथा आपके सम्पूर्ण परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान करे,तथा आपके जीवन से सभी विघ्नो का नाश हो इसी कामना के साथ,

जगदम्ब प्रणाम 




""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""